Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने की कोशिश, 5 शूटर्स अरेस्ट

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या करने की कोशिश, 5 शूटर्स अरेस्ट

गुरुग्राम STF और क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद 5 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शूटर सिंगर राहुल फजलपुरिया की हत्या करने गुरुग्राम आए थे। सभी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के लगातार संपर्क में थे। STF को इनके बारे में इनपुट मिले थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पांचों शूटर बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार में सवार थे।

मुठभेड़ के दौरान पांच में से चार बदमाशों के पैर में गोली लगी। जानकारी के अनुसार, देर रात गुरुग्राम के सेक्टर-93 में पुलिस के साथ इनकी मुठभेड़ हुई। आरोपियों की पहचान विनोद उर्फ ​​पहलवान पुत्र राजपाल निवासी लोहा माजरा झज्जर, पदम उर्फ ​​राजा पुत्र साहिब सिंह गांव लोहा माजरा झज्जर, आशीष उर्फ ​​आशु पुत्र श्री देव गांव जिला सोनीपत, गौतम उर्फ ​​गोगी पुत्र अमन सिंह वाशी दीपालपुर सोनीपत और शुभम उर्फ ​​काला पुत्र रोहतास गांव जाजल जिला सोनीपत के रूप में हुई।

हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर 14 जुलाई 2025 को गायक राहुल यादव उर्फ ​​सिंगर फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में गुरुग्राम में आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है। शुरुआती जाँच में पता चला है कि पाँचों शूटर विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया के लिए काम कर रहे थे।

पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी

पुलिस को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया राहुल की हत्या की साजिश को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर गुरुग्राम STF के तमाम अधिकारियों और गुरुग्राम पुलिस की आधा दर्जन क्राइम यूनिट्स ने पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में जाल बिछाया। जहाँ टीम को बिना नंबर प्लेट वाली एक इनोवा कार पर शक हुआ। जैसे ही टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, इनोवा में बैठे हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

चार शूटर अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार, चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शूटर गौतम उर्फ ​​गोगी को पीछा करके पकड़ लिया गया है और पुलिस थाने ले गई है। मामले में आगे की जाँच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments