सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को सेना ने बचाया

भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव? पीएचडी धारक और आरएसएस से है ख़ास सम्बन्ध

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंध रखने वाले 3 बार के विधायक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी माने जाने वाले नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन सिंह एक छात्र के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने के बाद मध्य प्रदेश में शीर्ष पद पर पहुंचे हैं। उज्जैन दक्षिण से 58 वर्षीय विधायक मोहन यादव… Continue reading कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव? पीएचडी धारक और आरएसएस से है ख़ास सम्बन्ध

डॉ मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मोहन यादव (58) को राज्य की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा (मंदसौर के… Continue reading डॉ मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

MP: मोहन यादव ने ली CM पद की शपथ, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए सीएम बन गए है। राजधानी भोपाल के के परेड ग्राउंड उन्होंने शपथ ली और उनके साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

PM नरेंद्र मोदी ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद हमले के शहीदों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनका साहस और बलिदान देश की स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे मोहन यादव, PM, अमित शाह होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे विष्णुदेव साय, समारोह में PM भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य बुधवार यानी आज शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

राजस्थान का सर्वांगीण विकास करेंगे: भजनलाल शर्मा

राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में शर्मा ने कहा कि राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘मैं इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की यह जो टीम है… राजस्थान के जो हमारे सभी विधायक हैं… निश्चित रूप हमसे, भारतीय जनता पार्टी से जो राजस्थान की अपेक्षा है, हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम राजस्थान का पूरी तरह से सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से पूरा करेंगे। यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की यहां हुई बैठक में शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया। भजनलाल भाजपा के प्रदेश महासचिव हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री है।

राजस्थान : भाजपा का दलित चेहरा हैं नए उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा

 राजस्थान के नए उपमुख्यमंत्री घोषित किए गए प्रेम चंद बैरवा (54) दूदू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। उन्हें पार्टी की राजस्थान इकाई के दलित चेहरे के रूप में देखा जाता है। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर को 35,743 वोटों के अंतर से हराया है। बैरवा को… Continue reading राजस्थान : भाजपा का दलित चेहरा हैं नए उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा

राजस्थान में CM की तस्वीर साफ,भजनलाल शर्मा होंगे नए मुख्यमंत्री

पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की यहां हुई बैठक में यह घोषणा की गई। शर्मा सांगानेर से विधायक हैं।

वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर बैठक में शामिल होने आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उनके नाम की घोषणा की गई। इस मौके पर पूर्व मुख्यंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।