सिक्किम में फंसे 800 से अधिक पर्यटकों को सेना ने बचाया

भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ये पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए थे, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाया गया बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी पर्यटकों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया ग