मप्र : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना BJP में हुए शामिल

अजय सक्सेना ने कहा, ‘‘छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस लक्ष्यहीन हो गई है। पिछले छह वर्षों से छिंदवाड़ा में मेरे पिता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही थी। इसीलिए मेरे पिता ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया।’’

लोकसभा चुनाव में BJP का लक्ष्य मध्य प्रदेश में ‘क्लीन स्वीप’ करना है : CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा, “2014 में, हमने 27 सीटें जीतीं, 2019 में हमें 28 सीटें मिलीं और अब 2024 में, हम क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं। निश्चित रूप से हम मोदी जी के ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे को पूरा करने की ओर बढ़ रहे हैं, इस बार 543 में से 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य है।”

150 सीटों पर भाजपा ने फाइनल किए उम्मीदवार, 6 घंटे चली बैठक

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। ये बैठक नई दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ये बैठक लगभग 6 घंटे चली। सीईसी की मीटिंग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री… Continue reading 150 सीटों पर भाजपा ने फाइनल किए उम्मीदवार, 6 घंटे चली बैठक

MP: BJP ने राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 15 फरवरी को नामांकन की आखिरी तारीख

भारतीय जनता पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं जिसमें भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है।

मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था। साथ ही उन्होंने राज्य में भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटक स्थलों के तौर पर विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने सोमवार रात को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि… Continue reading मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थानों को पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: सीएम मोहन यादव

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: श्री महाकालेश्वर मंदिर भेजेगा पांच लाख लड्डू- CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने मोहन यादव ने कहा कि ‘मुगल बादशाह बाबर ने अयोध्या में मंदिर तोड़ा था। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि अब जब इसका पुनर्निर्माण हो गया है तो इस अवसर का जश्न मनाने में मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि सौ साल पहले स्वामी विवेकानन्द ने घोषणा की थी कि 21वीं सदी भारत की होगी।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने किया विभागों का आवंटन, अपने पास रखा गृह विभाग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मंत्रियों को विभागों का वितरण कर दिया तथा गृह विभाग अपने पास रखा, जबकि उपमुख्यमंत्री एम जगदीश देवड़ा को वित्त तथा दूसरे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य विभाग सौंपा। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 31 है। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 35… Continue reading मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री ने किया विभागों का आवंटन, अपने पास रखा गृह विभाग

डॉ मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मोहन यादव (58) को राज्य की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा (मंदसौर के… Continue reading डॉ मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार यानी आज पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी आज ही शपथ ग्रहण करने वाले हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोहन यादव जी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री… Continue reading आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे मोहन यादव, PM, अमित शाह होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे।