मध्य प्रदेश: ‘जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो BJP जीतती है’ CM मोहन यादव

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा सरकार भारी जनसमर्थन से बनी है। यह हमारा रिकॉर्ड रहा है कि जब भी उज्जैन में सिंहस्थ का आयोजन होता है तो हम मध्य प्रदेश और केंद्र में सरकार बनाते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी का नारा है ‘‘मोदी के मन में मध्य प्रदेश (एमपी), एमपी के मन में मोदी’’।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी में वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे बड़झर घाट के पास हुई।

MP: BJP ने राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, 15 फरवरी को नामांकन की आखिरी तारीख

भारतीय जनता पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं जिसमें भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से फिलहाल उम्मीदवार का इंतजार है।

राघवेंद्र कुमार सिंह को मप्र के CM के प्रमुख सचिव के रुप में नियुक्त किया गया

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश शुक्रवार रात जारी किया गया।

डॉ मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मोहन यादव (58) को राज्य की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा (मंदसौर के… Continue reading डॉ मोहन यादव ने ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने दिलाई शपथ

आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार यानी आज पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी आज ही शपथ ग्रहण करने वाले हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोहन यादव जी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री… Continue reading आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल