Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsUP News : सऊदी अरब जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी...

UP News : सऊदी अरब जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन प्रेशर बनी वजह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सऊदी अरब के जेद्दा जा रही सऊदिया एयरलाइंस की एक फ्लाइट को शुक्रवार को एहतियातन वापस लौटना पड़ा। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

सूत्रों के अनुसार, विमान जब मुंबई के एयरस्पेस के पास पहुंचा, तभी केबिन प्रेशर में गड़बड़ी दर्ज की गई। इसके चलते कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत मुंबई एयरपोर्ट से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी, लेकिन वहां से इजाजत नहीं मिल सकी। इसलिए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की। यात्रियों को विमान से बाहर नहीं उतारा गया और एयरलाइंस के इंजीनियरों ने मौके पर ही तकनीकी जांच शुरू की।

तकनीकी जांच के बाद दोबारा उड़ान

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट सऊदिया एयरलाइंस की थी, जिसका फ्लाइट नंबर SV-891 है। विमान में कुल 275 यात्री, 4 पायलट और 6 केबिन क्रू सदस्य सवार थे। फ्लाइट का निर्धारित प्रस्थान समय दोपहर 12:05 बजे था, हालांकि यह 12:23 बजे रवाना हो सकी। करीब 1:45 बजे विमान को बीच रास्ते से वापस लाना पड़ा। जांच के बाद तकनीकी खामी दूर कर दी गई और शाम 4:20 बजे फ्लाइट को जेद्दा के लिए रवाना कर दिया गया।

क्या होता है केबिन प्रेशर?

हवाई जहाज में केबिन प्रेशर एक प्रकार का दबाव होता है, जिससे ऊंचाई पर भी यात्रियों को सामान्य रूप से सांस लेने में मदद मिलती है। जब विमान 30,000 से 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ता है, फिर भी यात्रियों को सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। हालांकि, इसमें गड़बड़ी होने पर यात्रियों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments