चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : शंभू बॉर्डर से हजारों किसान आज फिर दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश करेंगे, लेकिन पुलिस ने किसानों को रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर किसानों का विरोध मार्च फिर से शुरू होने से कुछ घंटे पहले हरियाणा सरकार ने शनिवार को ‘सार्वजनिक शांति’ बनाए रखने के लिए अंबाला जिले के 12 गांवों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस भेजने की सेवाओं को निलंबित कर दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निलंबन 17 दिसंबर तक लागू रहेगा।
अंबाला जिले के अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांव डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू के क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई हैं। 14 दिसंबर आज सुबह 6 बजे से लेकर 17 दिसंबर की रात 12.00 बजे तक इंटरनेट बैन रहेगा।
गौरतलब है कि हरियाण और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर पुलिस जवानों की तैनाती है और किसानों की भीड़ भी है। आज एक बार फिर 101 किसान दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए हरियाणा में कई जगहों पर पुलिस तैनात की गई है।
शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ें किसान, सरकार ने 12 गांवों में इंटरनेट बंद किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on शादी की सालगिरह पर केक काटने के बाद छाया मातम, 14 माह की बेटी को दूसरी मंजिल से फेंककर कूदी महिला
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on दिव्य और शुद्ध! एक बार फिर राम मंदिर ने हासिल की खास उपलब्धि, FSSAI ने लगाई किस सर्टिफिकेट पर मुहर?
on UP में राज्यसभा की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए सभी उम्मीदवार, BJP के 8 और SP के 2 उम्मीदवार शामिल
on दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, 10 अक्टूबर तक नो एंट्री, रेलवे ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला?
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on हिसार में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले की बेटी छवि ने रचा इतिहास, HPSC में 5वीं रैंक के साथ बनी SDM
on अमृतसर के बाद डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे परगट सिंह, सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद
on वायु प्रदूषण से निपटने के लिए BS-3 वाहनों पर लगेगी रोक, प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का मेगा प्लान
on हत्या या आत्महत्या… 8 दिन से लापता विशाखा का शव इटावा में यमुना किनारे मिला, प्रेमी लेखपाल गिरफ्तार

