दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में एक्टर अनिल कपूर समेत ये भारतीय

पूरी दुनिया में भारतीयों का दबदबा कायम है। हाल ही में टाइम पत्रिका ने दुनिया के टॉप 100 फेमस और प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारतीयों ने भी जगह बनाई है। टाइम पत्रिका ने इस बार टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर को भी जगह दी है।

Sep 6, 2024 - 11:10
 21
दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में एक्टर अनिल कपूर समेत ये भारतीय
दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में एक्टर अनिल कपूर समेत ये भारतीय

पूरी दुनिया में भारतीयों का दबदबा कायम है। हाल ही में टाइम पत्रिका ने दुनिया के टॉप 100 फेमस और प्रभावशाली हस्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में भारतीयों ने भी जगह बनाई है। टाइम पत्रिका ने इस बार टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर को भी जगह दी है। बता दें कि AI के क्षेत्र में अहम योगदान देने पर अनिल कपूर को ये सम्मान दिया गया है। लिस्ट में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव समेत गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का भी नाम शामिल किया गया है। दरअसल अनिल कपूर ने सितंबर 2023 में दिल्ली हाई कोर्ट में AI के खिलाफ एक केस जीता था। 

अनिल कपूर ने AI के जरिए अपने पर्सनैलिटी राइट्स के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सुरक्षा की मांग की थी और दिल्ली हाई कोर्ट में केस दायर किया था। कोर्ट ने इसके बाद अनिल कपूर की सहमति के बिना उनकी आवाज, तस्वीरें, वीडियो, नाम या डायलॉग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी।एक्टर के ए्क्शन के बाद एआई को पर्सनाल्टी राइट्स के दायरे में रहकर काम करने की अनुमति दी गई। अनिल कपूर की इस पहल को देखते हुए टाइम पत्रिका ने उन्हें टॉप 100 की लिस्ट में शामिल किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow