व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति हुए निर्वाचित, PM मोदी ने दी बधाई

रूस में तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ, जहां पुतिन या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर उनकी सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं थी। पुतिन के सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मौत हो गई और उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या निर्वासन में हैं।

श्रीनगर में फॉर्मूला-4 कार रेस का आयोजन, PM नरेंद्र मोदी ने जताई खुशी

श्रीनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारों से होकर गुजरने वाला बुलेवार्ड रोड रविवार को एक ऐतिहासिक इवेंट की गवाह बना। जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार सड़कों पर फॉर्मूला-4 कार दौड़ती दिखाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर खुशी जाहिर की।

PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई अहम बैठक

दिल्ली में पीएम मोदी के आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।

BJP ने तेज किया अपना चुनावी प्रचार, आज दक्षिण के 3 राज्यों के दौरे पर PM मोदी

चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही बीजेपी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे।

भाजपा शोर मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शोर बहुत मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं है। राहुल ने यह भी कहा कि सच्चाई और देश की जनता उनके साथ है। भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी… Continue reading भाजपा शोर मचाती है, लेकिन उसमें संविधान को बदलने का साहस नहीं: राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में PM मोदी की आज बड़ी रैली, चंद्रबाबू नायडू भी होंगे शामिल

लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पीएम मोदी की आज पहली रैली होगी। पीएम मोदी आंध्र प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे, ये जनसभा बीजेपी तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी की संयुक्त रैली है।

प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश में 17 मार्च को राजग की चुनावी सभा में शामिल होंगे : विनोद तावडे

प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की चुनावी सभा में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण भी सभा में हिस्सा लेंगे। तावडे के मुताबिक 2024 के चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश में राजग की यह पहली चुनावी सभा होगी।

जनसभा में 10 साल बाद गठबंधन के तीनों सहयोगी तेदेपा, जनसेना और भाजपा शामिल होंगे।

भाजपा के विजयवाड़ा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तावडे ने कहा, मोदी, नायडू और कल्याण लंबे समय के बाद एक ही मंच पर नजर आएंगे।

भाजपा नेता ने केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं को कथित तौर पर नाम बदल मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नाम से प्रचारित करने का आरोप लगाते हुए राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने इसे धोखाधड़ी करार दिया।

तावडे के मुताबिक पलनाडु जिले के चिलकलुरिपेटा मंडल के बोप्पुडी गांव में होने वाली राजग की सभा के लिए, नायडू ने व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए तेदेपा, जनसेना और भाजपा की समितियों का गठन किया है।

तेदेपा महासचिव नारा लोकेश, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अचेन नायडू और अन्य नेताओं ने 13 मार्च को सभा स्थल का दौरा किया।

आंध्र प्रदेश के उंदावल्ली स्थित नायडू के आवास पर हुई लंबी चर्चा के बाद 11 मार्च को आंध्र प्रदेश राजग के सहयोगियों ने लोकसभा और राज्य चुनावों के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दिया। इसके तहत भाजपा छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि तेदेपा 17 संसदीय और 144 राज्य सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। समझौते के तहत पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

नायडू ने विधानसभा चुनाव के लिए 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जनसेना ने अब तक सात उम्मीदवारों की घोषणा की है और कल्याण स्वयं पीथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने अभी तक राज्य में होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

लोकसभा चुनाव: ‘AAP’ ने गुवाहाटी से अपनी उम्मीदवारी वापस ली

‘आप’ ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (रागज)को हराने के लिए, उसने विभिन्न राज्यों में ‘समझौता किया और कुर्बानी दी’। पार्टी ने साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में उस भावना का प्रदर्शन नहीं किया।

कांग्रेस और वामपंथी दल ठग हैं, केरल को धोखा दिया: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को ‘ठग’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में दोनों एक-दूसरे का विरोधी होने का दिखावा करते हैं जबकि दिल्ली में गले मिलते हैं।

यहां एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि केरल के लोग इनकी सच्चाई समझ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले चुनाव के दो अंकों के वोट प्रतिशत के मुकाबले आने वाले चुनावों में दो अंकों की सीटों तक पहुंचने से दूर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘एलडीएफ और यूडीएफ विरोधी होने का दिखावा करते हैं, लेकिन दिल्ली में वे एक-दूसरे को ‘गले’ लगाते हैं! कांग्रेस और कम्युनिस्ट यहां एक-दूसरे को कोसते हैं लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन करते हैं!’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और लेफ्ट दोनों ठग हैं। उन्होंने केरल के लोगों को धोखा दिया है। लेकिन अब केरल के लोग, खासकर युवा और महिलाएं, हकीकत समझ रहे हैं।’’

जनसभा में मौजूद लोगों की भीड़ की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि पथानामथिट्टा का उत्साह बता रहा है कि इस बार केरल में ‘कमल’ खिलने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चुनावों में केरल की जनता ने हमें दो अंकों के वोट प्रतिशत वाली पार्टी बनाया था। और अब, यहां दोहरे अंकों की सीटों से हमारा भाग्य दूर नहीं है!’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल के लोग राज्य में शासन करने वाली भ्रष्ट और अक्षम सरकारों के कारण पीड़ित हैं और यहां की सरकारों ने रबर किसानों की दुर्दशा के प्रति आंखें मूंद ली हैं।

केरल में आम तौर पर एलडीएफ या यूडीएफ ही सत्ता पर काबिज होते रहे हैं। दक्षिण के इस राज्य में भाजपा का प्रदर्शन अब तक कोई खास नहीं रहा है। भाजपा यहां पैर जमाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है।

केरल में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी उन्होंने एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में चर्च के पादरी भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था की शर्मनाक स्थिति के कारण वे हिंसा का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं असंख्य कॉलेज कम्युनिस्टों का अड्डा बन गए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केरल में महिलाएं, युवा और समाज का हर तबका डर के साये में जी रहा है और राज्य में शासन करने वाले लोग चैन की नींद में सो रहे हैं।’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि केरल को बचाने का एकमात्र ‘रामबाण इलाज’ कांग्रेस और एलडीएफ से छुटकारा पाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एकमात्र समाधान है जिसके माध्यम से केरल के लोगों को न्याय मिलेगा।’’

‘तमिलनाडु में परिवर्तन की बहुत बड़ी आहट, टूटेगा ‘इंडिया’ गठबंधन का सारा घमंड’: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के नेता अक्सर विपक्षी दलों के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ यानी ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘इंडी’ और ‘घमंडिया’ गठबंधन कहकर उस पर निशाना साधते रहे हैं। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कांग्रेस के बीच गठबंधन है और दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख घटक दल हैं।