महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र संपन्न; 10 जून से मानसून सत्र

विधानसभा में अंतरिम बजट पारित होने के साथ ही महाराष्ट्र विधानमंडल का सप्ताह भर चला बजट सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया।

दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने घोषणा की कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानमंडल का मानसून सत्र 10 जून से मुंबई में शुरू होगा और इसमें पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

बजट सत्र 26 फरवरी को शुरू हुआ था और अगले दिन वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

दोनों सदनों में राज्यपाल का अभिभाषण 20 फरवरी को विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान हुआ, जहां सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में मराठा समुदाय को अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्ण बजट के बजाय अंतरिम बजट पेश किया गया। अंतरिम बजट में पूर्ण बजट पेश होने तक कुछ महीनों के लिए सरकार के व्यय और राजस्व प्रस्तावों की रूपरेखा होती है।

लोकसभा चुनाव 2024: अलग राज्य की मांग महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अहम मुद्दा

विदर्भ में लंबे समय से अलग राज्य की मांग की जा रही है। ज्यादातर राजनैतिक दल मांग के समर्थन में हैं, लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसका गुस्सा यहां के लोगों में साफ झलकता है।

महाराष्ट्र विधानसभा में निर्विरोध पारित हुआ ‘मराठा आरक्षण’, CM शिंदे बोले- ‘किसी के साथ नहीं होगा अन्याय’

सीएम शिंदे ने आगे कहा, ‘इस काम में उन कानूनी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है, जिन्होंने हाई कोर्ट में मराठा आरक्षण की जोरदार वकालत की है। इसके लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और अन्य न्यायिक स्तरों पर मराठा समुदाय का आरक्षण कैसे बरकरार रखा जाएगा, इस पर सरकार और आयोग के बीच समन्वय बनाया गया’।

Maharashtra Politics : एकनाथ शिंदे गुट की एक और बड़ी जीत, BJP के राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच आज विधानसभा का विशेष सत्र में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राहुल नार्वेकर महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को 57 मतों से हराकर विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। रविवार सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में अध्यक्ष चुनाव में हुए… Continue reading Maharashtra Politics : एकनाथ शिंदे गुट की एक और बड़ी जीत, BJP के राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष