लोकसभा चुनाव 2024: अलग राज्य की मांग महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में अहम मुद्दा

महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी नागपुर प्रशासनिक और राजनैतिक रूप से बेहद अहम है। नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है। इस शहर से कई मशहूर लोग राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा बने हैं।

नागपुर से मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं।

नागपुर महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन का हिस्सा है। यहां लोगों की कई शिकायतें हैं।शिकायतों की सूची में बेरोजगारी सबसे ऊपर है।

विदर्भ में लंबे समय से अलग राज्य की मांग की जा रही है। ज्यादातर राजनैतिक दल मांग के समर्थन में हैं, लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। इसका गुस्सा यहां के लोगों में साफ झलकता है।