Maharashtra Politics : एकनाथ शिंदे गुट की एक और बड़ी जीत, BJP के राहुल नार्वेकर बने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष

Rahul Narwekar

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच आज विधानसभा का विशेष सत्र में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राहुल नार्वेकर महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को 57 मतों से हराकर विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।

रविवार सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में अध्यक्ष चुनाव में हुए मतदान में राहुल नार्वेकर को 164 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजन साल्वी को 107 मत प्राप्त हुए।

वहीं, अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल नार्वेकर को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान जय महाराष्ट्र, जय शिवाजी, और जय श्रीराम के नारे लगे।