मध्यप्रदेश में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। दोनों नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा-बीनागंज में आप उम्मीदवार के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट… Continue reading मध्यप्रदेश में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया प्रचार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: इंदौर में प्रियंका गांधी ने किया मेगा रोड शो

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी चुनाव के दौरान धर्म का मुद्दा उठाती है लेकिन जनता को धार्मिक आधार पर वोट देने से बचने का आग्रह किया।

बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने एमपी के सिंगरौली में किया रोड शो, आप उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट

मध्य प्रदेश/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रोड शो किया और मध्य प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावों के लिए वहां आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। रोड शो में सभा को… Continue reading भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने एमपी के सिंगरौली में किया रोड शो, आप उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट

मध्य प्रदेश में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया प्रचार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। मान बुंदेलखंड इलाके के महाराजपुर, छतरपुर नगर और बिजावर विधानसभा क्षेत्र में आप उम्मीदवारों के साथ विभिन्न जगहों पर रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील… Continue reading मध्य प्रदेश में ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया प्रचार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: Congress ने घोषित किए 144 उम्मीदवारों के नाम, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे कमलनाथ

नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में भी वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

राहुल गांधी ‘झूठ की दुकान’ चला रहे हैं: शिवराज चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने 15 महीने के शासन के दौरान बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये का आहार अनुदान बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद गांधी आदिवासियों के विकास की बात कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का किया एलान

मिजोरम, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी तारीखों का एलान हो चुका है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे तो वहीं, बाकी 4 राज्यों में एक चरण में चुनाव संपन्न किए जाएंगे।

विपक्षी ‘घमंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सनातन संस्कारों व परंपराओं को समाप्त करने की ठानी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस ‘इंडिया’ को ‘घमंडिया’ गठबंधन करार देते बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि इसके नेताओं ने सनातन संस्कारों और परंपराओं को समाप्त करने का संकल्प लिया है।.

यहां एक कार्यक्रम के दौरान 50,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर देश और समाज को विभाजित करने का आरोप भी लगाया।.

उन्होंने कहा, ‘‘यहां कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश और समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर एक आईएनडीआई अलायंस बनाया है, जिसे कुछ लोग ‘घमंडिया’ गठबंधन भी कहते हैं।’’.

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनका नेता तय नहीं है और नेतृत्व पर भ्रम है लेकिन इन्होंने मुंबई में बैठक कर ‘घमंडिया गठबंधन’ की नीति और रणनीति तय कर ली है और साथ ही एक छुपा हुआ एजेंडा भी तय कर लिया है।.

परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जी20 की सफलता से आज देशवासी गौरवान्वित हैं। जी20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं, ये आप सबको जाता है। ये भारत की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है।’’.

उन्होंने कहा, ‘‘इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से आए विदेशी मेहमान कह रहे थे कि ऐसा आयोजन उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। भारत की विरासत और समृद्धि को देखकर वे बहुत ही प्रभावित थे। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और खजुराहो में भी जी20 की बैठक हुई थी, उन बैठकों में शामिल होकर जो गए हैं, वो आपका गुणगान गा रहे हैं।’’.

मोदी ने कहा, ‘‘लेकिन इस घमंडिया गठबंधन की नीति और रणनीति भारत की संस्कृति पर हमला करने की है। इस आईएनडीआई अलायंस का निर्णय है कि भारतीयों की आस्था पर हमला करो। इस घमंडिया गठबंधन की नीयत है कि भारत को जिन विचारों और संस्कारों ने हजारों वर्ष से जोड़ा है, उन्हें तबाह कर दो।’’.

PM मोदी ने भारत के 140 करोड़ लोगों को G-20 शिखर सम्मेलन की कामयाबी का श्रेय दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों को दिया।

PM Modi MP Visit: संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखने के बाद बोले PM मोदी…

इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। बता दें उन्होंने शनिवार (12 अगस्त) को सागर जिले में कवि और समाज सुधारक संत रविदास को समर्पित मंदिर-सह-स्मारक की आधारशिला रखी। वहीं इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश को 4000 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सागर की धरती, संतों का सानिध्य, संत रविदास का आशीर्वाद और समाज के हर वर्ग से इतनी बड़ी संख्या में आशीर्वाद देने आए आप सब महानुभाव और सागर में समरसता का महासागर उमड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भारत गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मैं जानता हूं कि भूखे रहने की तकलीफ क्या होती है। मैं किसी गरीब को खाली पेट नहीं सोने दूंगा। मैं आप के परिवार का सदस्य हूं।