Delhi: मिशन 2024 को लेकर BJP का महामंथन, सभी BJP प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी शामिल

दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर में चल रही पार्टी मीटिंग का आज दूसरा दिन है। दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे है।

Rajasthan CM Oath: राजस्थान सीएम पद की आज शपथ लेंगे भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी सहित ये तमाम नेता होंगे शामिल

राजस्थान भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए भजनलाल शर्मा शुक्रवार यानि 15 दिसंबर को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र उन्हें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को, PM मोदी-नड्डा शामिल होंगे

भजनलाल शर्मा शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के बाहर होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को मंत्रिमंडल सदस्य की शपथ दिलाएंगे।

समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि समारोह के लिए केंद्रीय नेताओं और राज्य के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है।

समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और होर्डिंग कटआउट सहित केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को हुई जिसमें भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी की ओर से विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा वासुदेव देवनानी को राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

केंद्र ने हिमाचल में आपदा राहत कोष के लिए 633 करोड़ रुपये और जारी किए- जे पी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के राज्य आपदा राहत कोष के लिए 360 करोड़ रुपये की दो किस्तों के अलावा 633.75 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

पूर्व CM वसुंधरा राजे ने अमित शाह से की मुलाकात, पेश की मुख्यमंत्री की दावेदारी ?

सभी तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी का मंथन जारी है इसी बीच सूत्रों से मिली खबर के अनुसार भाजपा आज इन राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम का एलान कर सकती है।

राजस्थान की जनता ने भाजपा के लिए मन बना लिया है: J. P. Nadda

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष J. P. Nadda ने बुधवार को कहा कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है और उसने भाजपा को राज्य की सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया है। vराजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि यहां की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। नड्डा ने कोटा में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘जो जोश मैं अपने कार्यकर्ताओं में देख रहा हूं, वह स्पष्ट रूप में बता रहा है कि भाजपा के प्रति राजस्थान की जनता ने अपना मन बना लिया है और उसने संकल्प लिया है कि वह राजस्थान में परिवर्तन चाहती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लेकर, संकल्प करके परिवर्तन करने का मन बनाया है और भाजपा को आशीर्वाद देने का भी मन बनाया है।’’

उन्होंने महिला उत्पीड़न, किसान कर्जमाफी, भ्रष्टाचार व पेपरलीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखता हूं कि एक तरह से राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा महसूस करती है। राजस्थान की जनता ने आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी इस सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है।’’

राज्य में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 19 हजार से ज्यादा किसानों की भूमि की नीलामी कुर्की होने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि इस चुनाव में जनता कांग्रेस को बखूबी जवाब देगी।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कथित ‘लाल डायरी’ का भी जिक्र किया और कहा कि ‘‘कांग्रेस के नेता जिस तरह से लाल डायरी को लेकर बयान दे रहे हैं, वह बताता है कि वह कितनी उदासहीन हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा के पक्ष में बहुत ही उत्साह का वातावरण देख रहा हूं।’’

नड्डा ने भरोसा जताया कि कोटा संभाग की 17 में से 17 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। इससे पहले नड्डा ने झालावाड़, बूंदी, कोटा शहर व देहात के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद थे।

दिल्ली: 6 घंटे तक चली BJP कोर कमिटी की बैठक, MP चुनाव को लेकर हुई चर्चा

बता दें कि सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कोर ग्रुप ने मध्यप्रदेश की बची हुई 94 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई गौरतलब हो कि भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 136 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार और रविवार को हो सकती है

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार और रविवार को होने की उम्मीद है।इस बैठक में पार्टी की कोशिश औपचारिक रूप से चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले अधिक से अधिक उम्मीदवारों के नामों पर मंथन पूरा… Continue reading भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शनिवार और रविवार को हो सकती है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और गृहमंत्री शाह जयपुर पहुंचे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम जयपुर पहुंचे। ये दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी संगठन की बैठक करने आए हैं।

आज विधेयक पारित हुआ तो 2029 में लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं का सांसद बनना पक्का: नड्डा

**EDS: VIDEO GRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: BJP MP J.P. Nadda speaks in the Rajya Sabha during a special session of Parliament, in New Delhi, Thursday, Sept. 21, 2023. (PTI Photo)(PTI09_21_2023_000059B)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित करने वाला संविधान संशोधन विधेयक यदि आज संसद से पारित हो जाता है तो 2029 में लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं की मौजूदगी सुनिश्चित हो जाएगी।

राज्यसभा में ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए नड्डा ने कहा कि महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने जो रास्ता चुना है, वह सबसे छोटा और सही रास्ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह मानते हैं कि आज अगर यह विधेयक पारित करते हैं तो 2029 में 33 प्रतिशत महिलाएं सांसद बनकर आ जाएंगी। यह बात पक्की है।’’