दिल्ली: 6 घंटे तक चली BJP कोर कमिटी की बैठक, MP चुनाव को लेकर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। यह बैठक लगभग छह घंटे तक चली। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह-प्रभारी अश्विनी वैश्वण, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।

बता दें कि सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कोर ग्रुप ने मध्यप्रदेश की बची हुई 94 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई गौरतलब हो कि भाजपा मध्यप्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 136 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।