हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

हरियाणा में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।

सैनी जब यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे, तो उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के लिये भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब भी थे।

शाम को आयोजित होने वाले एक समारोह में नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सैनी (54) को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। वह मनोहर लाल की जगह लेंगे, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले यह आश्चर्यजनक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को हरियाणा में ही थे। गुरुग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने खट्टर की जमकर तारीफ की थी। तब किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन खट्टर को इस्तीफा देना पड़ जाएगा।

थानेसर से भाजपा के विधायक सुभाष सुधा और कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया है।

खट्टर और उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने मंगलवार को राज्यपाल दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गठबंधन में दरारें उभरने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

कैबिनेट में खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के तीन मंत्रियों समेत 14 मंत्री शामिल थे।

अधिकारियों ने कहा कि सभी ने इस्तीफा दे दिया है।

फिलहाल 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 41, जबकि जजपा के 10 विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।

बहुमत के लिए 46 विधायकों की आवश्यकता है। जजपा का समर्थन न होने पर भी भाजपा सहज स्थिति में है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी का एक-एक विधायक है।

हरियाणा CM मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने दावा किया कि मनोहर लाल ही सीएम पद पर बने रहेंगे

हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन! नई सरकार का गठन संभव- सूत्र

हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया है। हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफा दे सकता है और नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

आतंकी-गैंगस्टर के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा समेत 30 जगहों पर छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों की साठगांठ के मामले की जांच के तहत मंगलवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापे मारे।

प्रदर्शनकारी किसान आज 10 मार्च को 4 घंटे के लिए रोकेंगे ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत, हमने आज पूरे देश में ‘रेल रोको’ का आह्वान किया है। हम सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं देश के लोग बड़ी संख्या में आज ‘रेल रोको’ में हमारा समर्थन करें। हम… Continue reading प्रदर्शनकारी किसान आज 10 मार्च को 4 घंटे के लिए रोकेंगे ट्रेनें: सरवन सिंह पंधेर

Haryana CM ने नूंह के लिए 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नूंह जिले के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। सीएम ने कहा कि “आधुनिक शिक्षा अपनाने वाले” सभी गुरुकुल और मदरसों को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने पर वित्तीय सहायता मिलेगी।

रेवाड़ी में रोडवेज और कार में हुई टक्कर, पांच लोगों की मौत

रेवाड़ी के डहिना क्षेत्र रोडवेज बस और कार में टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे पांची लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, कार सवार शादी से लौट रहे थे , हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से पिचक गई।

कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्या का मामला, 8 दिन की पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस नेता किरण चौधरी का बड़ा बयान, राजस्थान को पानी देने पर उठाए सवाल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार ने हरियाणा के सूखे इलाकों का पानी राजस्थान को दे दिया है इसे प्रदेश के किसान की हालत और खराब होगी।