हरियाणा: BJP और JJP के बीच टूटा गठबंधन, 240 दिन पहले लिखी गई थी पटकथा ?

हालांकि ये अलग बात है कि उस वक्त भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बाद दोनों दलों में चल रहे गतिरोध के कुछ हद तक दूर होने की बात कही गई थी।

हरियाणा CM मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मंत्री कुंवर पाल गुर्जर ने दावा किया कि मनोहर लाल ही सीएम पद पर बने रहेंगे

हरियाणा में टूटा BJP-JJP गठबंधन! नई सरकार का गठन संभव- सूत्र

हरियाणा से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूट गया है। हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल सामूहिक इस्तीफा दे सकता है और नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा।

हरियाणा के रेवाड़ी में दो वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि लौटते समय कार का टायर पंक्चर हो गया। इसी बीच पीछे से आ रही एसयूवी गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी।

Haryana CM ने नूंह के लिए 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नूंह जिले के लिए लगभग 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। सीएम ने कहा कि “आधुनिक शिक्षा अपनाने वाले” सभी गुरुकुल और मदरसों को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ पंजीकरण कराने पर वित्तीय सहायता मिलेगी।

रेवाड़ी में रोडवेज और कार में हुई टक्कर, पांच लोगों की मौत

रेवाड़ी के डहिना क्षेत्र रोडवेज बस और कार में टक्कर होने से दर्दनाक हादसा हो गया जिसमे पांची लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, कार सवार शादी से लौट रहे थे , हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से पिचक गई।

कुरुक्षेत्र से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों में जहर घोलने का किया काम: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता मंगलवार को अपने पैतृक गांव शामलो कलां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के मौजिज लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत मुझे कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से उमीदवार बनाया है।… Continue reading भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों में जहर घोलने का किया काम: डॉ. सुशील गुप्ता

INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्या का मामला, 8 दिन की पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपी

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड को अंजाम देने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शूटरों को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है।

कांग्रेस नेता किरण चौधरी का बड़ा बयान, राजस्थान को पानी देने पर उठाए सवाल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार ने हरियाणा के सूखे इलाकों का पानी राजस्थान को दे दिया है इसे प्रदेश के किसान की हालत और खराब होगी।