करनाल में आज से CM नायब सैनी करेंगे चुनाव प्रचार, पूर्व CM मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद

करनाल में आज से बीजेपी के सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल चुनावी प्रचार की शुरुआत करेंगे। दोनों दिग्गज नेता एक जनसभा को संबोधित कर अपने प्रचार के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

करनाल से उपचुनाव लड़ेंगे CM नायब सैनी, मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के विधानसभा से इस्तीफा देने का बाद खाली हुई करनाल सीट से मौजूदा सीएम नायब सैनी विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। नायब सिंह सैनी के करनाल से चुनाव लड़े की खबर मिलने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी खुश है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे विधानसभा का उपचुनाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा ने एक सूची जारी कर उनके नाम की घोषणा की।

पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

महिला आयोग की चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने पानीपत महिला थाना का किया औचक निरक्षण

महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल आज पानीपत पहुंची, जहां उन्होंने महिला थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में दर्ज शिकायतों को चेक किया और अधिकारियों से उनके समाधान के बारे में बातचीत की। वहीं उन्होंने एक शिकायतकर्ता से भी बातचीत की और उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने… Continue reading महिला आयोग की चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल ने पानीपत महिला थाना का किया औचक निरक्षण

लखदाता पीर की शोभायात्रा में सुंदर झांकियों ने खूब लुभाया मन

आज दिनांक 27 मार्च 2024 को श्री लखदाता बालाजी सोसायटी के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह भव्य कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। सुबह से देर रात तक विशाल भंडारे चलते रहे। दोपहर करीब 4 बजे वार्ड 10, शिव चौक से सुंदर शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई। जिसमें हनुमान जी के स्वरूप, श्रीराम… Continue reading लखदाता पीर की शोभायात्रा में सुंदर झांकियों ने खूब लुभाया मन

डूबती नैया देख बदले कांग्रेस नेता, पहले कहते थे चुनाव मैं लडूंगा, अब कहते हैं तू लड़ – अनिल विज

चन्द्र शेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि “कांग्रेस नेता चुनाव के लिए पहले कहा करते थे, मैं लडूंगा, मैं लडूंगा अब कांग्रेस की डूबती नैया को देखते हुए कहते हैं तू लड़, तू लड़, इसलिए आज भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला को… Continue reading डूबती नैया देख बदले कांग्रेस नेता, पहले कहते थे चुनाव मैं लडूंगा, अब कहते हैं तू लड़ – अनिल विज

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने किया टवीट, BJP प्रत्याशी कंगना रनौत के समर्थन में बोले अनिल विज

अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया मंच (एक्स) पूर्व में ट्विटर पर लिखा कि ‘सुप्रिया श्रीनेत कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा की मंडी से प्रत्याशी कंगना रनौत पर भद्दी टिपनी करना कोई नई बात नही है क्योंकि यह तो कांग्रेस की संस्कृति ही है

खत्म होगा UP-हरियाणा का जमीन विवाद, यमुना नदी में बनेंगे बाउंड्री पिलर

अधिकारियों के अनुसार, पिलर लगाने से दोनों राज्यों की सीमा पर बसे गांव के लोगों में जमीन को लेकर आपसी झगड़े नहीं होंगे। वहीं काफी हिस्सा खनन का भी आता है, उसे लेकर होने वाले विवादों पर भी लगाम लगेगी। तीसरा, यमुना नदी हर साल अपना मार्ग बदलती रहती है, पिलर लगाने के बाद दोनों राज्यों के बीच सीमांकन के मसले का स्थाई हल हो जाएगा।

राज्यसभा सांसद और पूर्व मंत्री के भाई की कार को मारी टक्कर, तीन बार पलटी कार

रोहताश पंवार हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) में कार्यरत हैं और वह अपनी क्रेटा कार से घर लौट रहे थे तभी समालखा स्थित पाइट कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी हालांकि हुई इस टक्कर के बाद गाड़ी के एयर बैग्स खुलने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई।

चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को रातों रात किया गया गिरफ्तार: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में भाजपा के हर जिला कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कैथल में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व “इंडिया” गठबंधन से कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने किया और… Continue reading चुनाव प्रचार से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को रातों रात किया गया गिरफ्तार: डॉ. सुशील गुप्ता