किसानों का ‘दिल्ली’ मार्च : हरियाणा पुलिस ने किसानों को विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने को कहा

हरियाणा पुलिस ने किसानों से अगले सप्ताह प्रस्तावित मार्च ‘दिल्ली चलो’ में बिना अनुमति के शामिल नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने किसान संगठन को नोटिस जारी कर यह चेतावनी जारी की है। किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने सहित अपनी विभिन्न मांगों पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ मार्च में शामिल होने के लिए कमर कस रहे हैं।

अंबाला के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब तक किसी भी किसान संगठन ने विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की थी कि किसान अपनी मांगों को स्वीकार कराने हेतु केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को दिल्ली तक मार्च करेंगे।

‘दिल्ली चलो’ मार्च में देशभर से 200 से अधिक किसान संगठन हिस्सा लेंगे।

पुलिस अधीक्षक रंधावा ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन में भाग लेता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रंधावा ने कहा कि अगर आंदोलनकारी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी संपत्ति कुर्क करके और प्रदर्शनकारियों के बैंक खाते जब्त करके की जाएगी।

पुलिस ने किसानों से कहा है कि वे अपने वाहन किराए पर या किसी भी किसान को न दें, अन्यथा इन्हें जब्त कर लिया जाएगा और पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए अंबाला में शंभू सीमा पर पहले से ही कंक्रीट ब्लॉक, कंटीले तार, रेत की बोरियां, अवरोधक और अन्य सामान जमा कर लिया है।

किसानों ने अंबाला-शंभू सीमा, खनौरी-जींद और डबवाली सीमा से दिल्ली जाने की योजना बनाई है।

दिल्ली-NCR की सड़कों में जाम, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

किसान एक बार फिर से दिल्ली कूच करने जा रहे है। 8 फरवरी यानि कि आज किसान महामाया फ्लाईओवर पर एकत्रित होकर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली आ रहे तो यह एडवाइजरी जरूर पढ़ें।

अपनी मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, बॉर्डर पर एंट्री रोकने के लिए की गई बैरिकेडिंग

केंद्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के किसानों का आंदोलन जारी है। हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान चंडीगढ़ कूच कर रहे है।

तरनतारन में तीन दिन तक चलेगा किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’

तरनतारन में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन शुरु कर दिया है। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक ये किसान अगले तीन दिन तक धरना प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि, अपनी मांग को बुलंद करने के लिए किसान तरनतारन रेलवे स्टेशन पर बैठ गए है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन की तरफ… Continue reading तरनतारन में तीन दिन तक चलेगा किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’

संगरूर किसानों का धरना फिलहाल स्थगित, प्रशासन ने मानी किसानों की सभी शर्तें

संगरूर में किसानों ने अपना धरना फिलहाल स्थगित कर दिया है। संगठन के नेताओं के फैसले के बाद लोंगेवाला से किसानों ने धरना स्थल को छोड़ दिया है।

अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान

अपनी मांगों को लेकर अमृतसर में भी किसान प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन में पंजाब के कई किसान संगठन शामिल है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पंजाब-हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन, पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर को किया सील

अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ का रूख कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। इसके साथ ही पंचकूला-चंडीगढ़ और मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

किसानों की हरियाणा सरकार ने मानी बात, खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन, बंद हुए किसान भी होंगे रिहा

किसानों की सभी मांगे हरियाणा सरकार ने मान ली है। सूरजमुखी को प्रति क्विंटल 6400 रुपये के हिसाब से खरीदने के लिए प्रदेश सरकार तैयार हो गई है। वहीं, जेल में बंद सभी किसानों को भी रिहा किया जाएगा। आपको बता दें कि, सरकार के इस फैसले से किसान संगठन काफी खुश है। वहीं, किसान… Continue reading किसानों की हरियाणा सरकार ने मानी बात, खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन, बंद हुए किसान भी होंगे रिहा