किसानों की हरियाणा सरकार ने मानी बात, खत्म हुआ धरना-प्रदर्शन, बंद हुए किसान भी होंगे रिहा

किसानों की सभी मांगे हरियाणा सरकार ने मान ली है। सूरजमुखी को प्रति क्विंटल 6400 रुपये के हिसाब से खरीदने के लिए प्रदेश सरकार तैयार हो गई है। वहीं, जेल में बंद सभी किसानों को भी रिहा किया जाएगा।

आपको बता दें कि, सरकार के इस फैसले से किसान संगठन काफी खुश है। वहीं, किसान नेता राकेश टिकैत कहा कि, आंदोलन खत्म हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे। हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए इसलिए हम विरोध कर रहे थे।