पंजाब-हरियाणा के किसानों का प्रदर्शन, पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर को किया सील

अपनी मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के किसान आज चंडीगढ़ का रूख कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। इसके साथ ही पंचकूला-चंडीगढ़ और मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

वहीं, एहतियात के लिए पुलिस ने कई रूटों पर यातायात को डायवर्ट कर दिया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से किसान चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे है। इन किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षाबलों को तैनात किया है।