होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में 800 से अधिक चालान काटे गए : दिल्ली पुलिस

दिल्ली की यातायात पुलिस ने सोमवार को होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाओं के सिलसिले में 800 से अधिक चालान काटे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बार काटे गए चालान की संख्या पिछले साल से 47.4 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2023 में होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाओं के सिलसिले में 559 चालान काटे गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस बार होली के दिन 11 दुर्घटनाएं हुईं जबकि 2023 में यह संख्या 24 थी।

पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों के उल्लंघनों, विशेष रूप से नशे में और हेलमेट के बिना गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सक्रिय रूप से कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने प्रमुख जंक्शन और मुख्य मार्गों पर कड़ी जांच के लिए ‘ब्रेथ एनालाइजर’ से लैस अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया था।

पुलिस ने कहा, ‘‘आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि नशे में गाड़ी चलाने की घटनाओं के सिलसिले में कुल 824 व्यक्तियों का चालान किया गया है, और होली के दिन बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने या सवारी करने के लिए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1,524 चालान जारी किए गए हैं।’’

इसके अलावा, यातायात संबंधी अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,241 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

आप के प्रदर्शन के कारण आज दिल्ली में यातायात रहेगा प्रभावित, कई मार्ग बंद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के ऐलान के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी के मध्य हिस्से में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाते हुए विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श में कहा कि मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित रहेगा और तुलगक… Continue reading आप के प्रदर्शन के कारण आज दिल्ली में यातायात रहेगा प्रभावित, कई मार्ग बंद

सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर मनोज तिवारी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘कांग्रेस की महिलाओं के प्रति घिनौनी सोच’

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत के समर्थन में आए, उन्होंने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर सवाल उठाए और कहा कि, हमेशा से कांग्रेस के नेताओं की सोच रही है लोगों का अपमान करने की।

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

AAP के प्रदर्शन को देखते हुए DMRC ने लिया बड़ा फैसला

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर डीएमआरसी (DMRC) ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार, पटेल चौक तथा केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के दो गेट बंद किए।

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी की, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का प्रदर्शन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आप नेताओं ने आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया है।

दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा, तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में झरेरा फ्लाईओवर से चार लोगों को हिरासत में लिया और उनके पास से करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी बरामद की। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है।

केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से जारी किया पहला निर्देश: सूत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए सरकार चलाने के तहत अपना पहला निर्देश जारी किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। ईडी ने बृहस्पतिवार को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया था।… Continue reading केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से जारी किया पहला निर्देश: सूत्र

‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। ‘आप’ ने ईडी द्वारा बृपार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार का पुतला जलाने… Continue reading ‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा