Delhi: हौज खास में वकील पर हमला करने वाले दो लोग गिरफ्तार-पुलिस

दक्षिणी दिल्ली के हौज खास में एक वकील के साथ मारपीट करने और उसकी कार में अपने वाहन से टक्कर मारने के आरोप में एक महिला कांस्टेबल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर बोली दिल्ली की मंत्री आतिशी

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव और गठबंधन समेत कई मसलों को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया के साथ बातचीत की है। कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के सवाल पर… Continue reading आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर बोली दिल्ली की मंत्री आतिशी

गौतम गंभीर ने राजनीति से लिया सन्यास, जेपी नड्डा से की अपील

दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि वह क्रिकेट संबंधी अपनी आगामी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकें।

Delhi-NCR: सुबह-सुबह बारिश से बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में 02 फरवरी यानि कि आज सुबह-सुबह गरज के साथ बारिश हुई। सुबह से ही दिल्ली में बादल लगे हुए थे। हवा और चमक के साथ हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई।

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़ी, 4 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 4.61 लाख रुपये हो गई। शुक्रवार को पेश राज्य आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 की आर्थिक समीक्षा पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के सुचारू कामकाज में… Continue reading दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय दो साल में 22% बढ़ी, 4 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा बजट

दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आर्द्रता का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। केंद्रीय… Continue reading दिल्ली में आज छाए रहेंगें बादल, मौसम विभाग ने हल्की बारिश का जताया अनुमान

LPG CYLINDER PRICE: मार्च के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ इतना महंगा

मार्च महीने की आज से शुरूआत हो गई है। पहले ही दिन आमजन की जेब पर कैची चल गई है। 1 मार्च को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है।

Delhi-NCR Traffic Jam: दिल्ली के इन रास्तों पर आज रहेगा भारी जाम, पढ़ें Traffic Advisory

राजधानी दिल्ली के महरौली में माइंस रोड पर राधा स्वामी सत्संग कॉम्पलेक्स पर आज से एक सत्संग कार्यक्रम शुरू होने वाला है जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है।

उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना रोकने के लिए कहा: CM अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने अधिकारियों से बस मार्शल योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को रोकने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के इस आरोप पर उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बस में मार्शल के रूप में तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों को हटाने के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि यह योजना 2015 से 2022 तक सुचारू रूप से चली।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वादे के साथ 2015 में सरकार बनाई थी। हमने पांच साल में सीसीटीवी कैमरे लगाए, अंधेरे वाले स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाईं और बसों में सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ लगाए तथा मार्शल तैनात किए। बस मार्शल द्वारा किये गये अच्छे काम के कई उदाहरण मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा कि बस मार्शल योजना के तहत आठ वर्षों तक सुचारू रूप से काम हुआ लेकिन 2023 में अधिकारियों ने यह कहते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी मार्शल के रूप में काम नहीं कर सकते।

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उपराज्यपाल ने अधिकारियों को बस मार्शल योजना को रोकने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने यह कहते हुए मार्शल की नियुक्ति पर सवाल उठाए कि वहां (बस में) सीसीटीवी कैमरे और ‘पैनिक बटन’ हैं।’’

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर सिर्फ ‘‘मगरमच्छ के आंसू’’ बहा रही है। उन्होंने पानी के कथित तौर पर बढ़े हुए बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर सक्सेना के पत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल के पत्र में सही भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया था।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

CBI के समन पर दिल्ली नहीं जाएंगे अखिलेश यादव- सपा

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि अवैध खनन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गवाही के लिए भेजे गए समन पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज दिल्ली नहीं जाएंगे।