Parliament Security Breach Update: ‘आरोपी अराजकता फैलाकर मनवाना चाहते थे अपनी मांगे’- पुलिस

संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार किए गया मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और अन्य आरोपी देश में अराजकता फैलाना चाहते थे ताकि वे सरकार को अपनी मांगों को मनवाने के लिए मजबूर कर सकें।

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंधमारी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी ललित झा को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

संसद की सुरक्षा में सेंध: सभी आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज, संसद भवन में दर्शकों की एंट्री सस्पेंड

संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए, नारेबाजी की और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया।

दिल्ली: साइबर ठगों ने बुजुर्ग को उसके रिश्तेदार के अपहरण का डर दिखाकर ठगा

साइबर अपराधियों के एक गिरोह ने दिल्ली के 62 वर्षीय एक व्यक्ति से उसके एक रिश्तेदार के अपहरण का डर दिखाकर 50,000 रुपये कथित तौर पर ठग लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने लक्ष्मी चंद चावला से कहा कि उन्होंने उसके एक रिश्तेदार का अपहरण कर लिया गया है और अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वे उसे नुकसान पहुंचाएंगे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, ‘‘हमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार निवासी लक्ष्मी चंद चावला से 24 अक्टूबर को शिकायत मिली थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने व्हाट्सएप पर एक कॉल आया था। आरोपी ने उन्हें यह डर दिखाया कि उनके रिश्ते के भाई के 25 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया गया है और अगर उन्हें पैसे नहीं दिए गए तो वे उसे नुकसान पहुंचाएंगे।’’

पुलिस ने आगे कहा कि कॉल के दौरान शिकायतकर्ता को पीछे से एक आदमी के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसे एक अलग नंबर दिया जिस पर भुगतान करने को कहा गया।

पुलिस उपायुक्त ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़ित डर गया और उसने 50,000 रुपये आरोपियों को भेज दिए।

पुलिस ने कहा कि बाद में उन्होंने अपने रिश्ते के भाई से बात की तो उन्हें पता चला कि उनका बेटा अपने घर पर सुरक्षित है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।’’

सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या में शामिल तीन आरोपी चंडीगढ़ में गिरफ्तार

गोगामेड़ी की पांच दिसंबर को जयपुर में उनके आवास के बैठक कक्ष में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज में हमलावर गोगामेड़ी पर कथित तौर पर गोलियां चलाते दिख रहे थे।

Delhi Police और लॉरेंस गैंग के गुर्गों के बीच हुई मुठभेड़, पकड़े गए दो शार्प शूटर

राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़हाट के साथ हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लॉरेंस गैंग के बीच आज सुबह गोलीबारी हुई जिसमें 2 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, 30 पिस्तौल बरामद

दिल्ली पुलिस ने 2 अलग-अलग अभियानों में 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 पिस्तौल बरामद की हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुभाष वरकड़े (31), अब्दुल कलाम (25) और दीपक बारेला (24) के रूप में हुई है। विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एच.जी.एस.… Continue reading दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, 30 पिस्तौल बरामद

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से नीरज बवाना गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम से नीरज बवाना गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रवीण (45) के रूप में की गई है जो जबरन वसूली, हत्या की कोशिश, लूटपाट समेत 18 आपराधिक मामलों में शामिल था और जमानत के दौरान फरार हो गया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) आलोक कुमार ने कहा, ‘‘आरोपी नीरज बवाना गिरोह का सक्रिय सदस्य है और तिहाड़ जेल में बंद बवाना के निर्देश पर प्रतिद्वंद्वी अशोक प्रधान गिरोह से बदला लेने की फिराक में था। आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए भी हथियार आदि का बंदोबस्त कर रहा था।’’

उन्होंने बताया कि प्रवीण की गतिविधियों का पता चलने के बाद उसका ठिकाना गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के नजदीक होने की जानकारी मिली।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने उसे 21 नवंबर को गिरफ्तार किया था। उसने अपने साथियों के साथ 2020 में दिल्ली में एक घर में लूटपाट की थी और उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में निचली अदालत ने उसे अंतरिम जमानत दे दी, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और जमानत के दौरान फरार हो गया।’’

दिल्ली पुलिस ने जब्त किए 510 किलोग्राम पटाखे, दो गिरफ्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के करतार नगर और सोनिया विहार से दिल्ली पुलिस ने कुल 510 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने को यह जानकारी दी।

दिल्ली: पिकअप वैन और PCR वैन के बीच टक्कर, होमगार्ड के जवान की मौत

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 304ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया गया तथा पिकअप चालक जय लाल (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है।