आप विधायकों के भाजपा विरोधी प्रदर्शन के बीच दिल्ली विधानसभा सोमवार तक के लिए स्थगित

दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को उस समय स्थगित कर दी गयी जब आम आदमी पार्टी (आप) विधायक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आसन के पास पहुंच गये। आप विधायकों का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एमसीडी कर्मचारियों के नियमितीकरण का विरोध कर रही है।

भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के नियमितीकरण में भाजपा द्वारा कथित तौर पर बाधा डालने को लेकर नियम 55 के तहत अल्पकालिक चर्चा हुई।

आप विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘‘एमसीडी में 15 साल तक सत्ता में रहने के दौरान भाजपा जो नहीं कर सकी, उसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केवल छह महीने में पूरा किया है।’’

पराली संकटः दिल्ली सरकार ने धान के खेतों में ‘बायो-डीकंपोजर’ के छिड़काव का अभियान शुरू किया

राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने धान के खेतों में जैव अपघटक (बायो-डीकंपोजर) के छिड़काव को लेकर शुक्रवार को एक अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार राजधानी में 2020 से पूसा जैव अपघटक का इस्तेमाल कर रही है। यह जैव अपघटक एक माइक्रोबियल द्रव्य है, जो धान के अवशेषों को 15-20 दिनों में विघटित कर देता है।

अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के पीछे पराली जलाने के लिए खेतों में लगाई गई आग एक प्रमुख कारण होता है।

राय ने कहा कि सरकार ने पिछले साल 4,400 एकड़ धान के खेतों में जैव अपघटक का छिड़काव किया था और इस सीजन में 5,000 एकड़ भूमि को कवर किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि पंजाब में पराली बड़े पैमाने पर जलाई जाती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कृषि प्रधान राज्य में आप सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से खेतों में आग लगाने की घटनाओं में कमी आएगी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में खेतों में जलाई गई पराली की अधिकतम हिस्सेदारी पिछले साल तीन नवंबर को 34 प्रतिशत और सात नवंबर 2021 को 48 प्रतिशत थी।

दिल्ली सरकार ने हिमाचल प्रदेश राहत कोष में 10 करोड़ रुपये दान किए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के बाद राहत कार्यों के लिए शुक्रवार को राज्य के राहत कोष में 10 करोड़ रुपये दान किए।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बारिश से हुई तबाही के मद्देनजर दिल्ली सरकार से मदद मांगी थी। एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, दो दिवसीय सत्र आज से होगा शुरू

दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दौरान दिल्ली सेवा कानून पर सदन में हंगामे के आसार बने हुए हैं. आपको बता दें कि संसद में दिल्ली सेवा कानून के पारित होने के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी मोर्चा खोल दिया है. कयास लगाए जा… Continue reading दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, दो दिवसीय सत्र आज से होगा शुरू

अरविंद केजरीवाल ने आप के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा-हमारे पास हमारा जुनून है

AAP के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सरकार बदलने का माध्यम नहीं है। बल्कि यह समाज और देश में बदलाव लाने का एक मौका है। चुनाव प्रचार के दौरान यह महसूस करने की जरूरत होती है कि आप एक देशभक्तिपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ये बातें आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहीं। केजरीवाल ने… Continue reading अरविंद केजरीवाल ने आप के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा-हमारे पास हमारा जुनून है