अरविंद केजरीवाल ने आप के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा-हमारे पास हमारा जुनून है

AAP के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सरकार बदलने का माध्यम नहीं है। बल्कि यह समाज और देश में बदलाव लाने का एक मौका है। चुनाव प्रचार के दौरान यह महसूस करने की जरूरत होती है कि आप एक देशभक्तिपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ये बातें आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहीं।

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दे दी है। आपको आज से ही घर-घर जाना चाहिए। जब आप लोगों से मिलें तो दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताएं। हमें किसी पार्टी के खिलाफ कुछ भी नकारात्मक नहीं कहना है। हमें केवल सकारात्मक अभियान चलाना है।