शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में एक सुनवाई के दौरान एक नाटकीय मंजर देखने को मिला जब खुद अपना पक्ष रख रहे एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट की कार्यवाही के बीच आपत्तिजनक व्यवहार किया। घटना के वक्त उसने कोर्ट में जज के सामने कागजात उछाले और मुख्य न्यायाधीश के लिए गाली गलौज का इस्तेमाल करने लगा जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसे कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया। यह घटना जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान हुई थी
कोर्टरूम में क्या हुआ ?
जानकारी के मुताबिक, याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप खुद अदालत में अपनी पैरवी कर रहे थे। सुनवाई के दौरान उन्होंने न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए लखनऊ के एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज कराने का निर्देश देने की मांग की।
“न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूँ कि लखनऊ के ACP विकास नगर के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करें”
इसके बाद वह व्यक्ति कोर्ट में कागज़ फेंक देता है।
भारत के सुप्रीम कोर्ट के अंदर का नाटकीय दृश्य। pic.twitter.com/RriqZSlrZo
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 10, 2026
जब पीठ ने उनके संबोधन और भाषा पर आपत्ति जताई तो उन्होंने उत्तेजित होकर मुख्य न्यायाधीश के लिए अपमानजनक शब्द कहने शुरु कर दिए और कोर्टरूम में जज के सामने कागजात फेंक दिए। इससे वहां पर मौजूद बाकि वकील हैरान रह गए और कुछ समय के लिए सुनवाई पर भी असर देखने को मिला।

