HomeBreaking Newsशिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाएगी सुक्खू सरकार, कैंसर अस्पताल के...

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाएगी सुक्खू सरकार, कैंसर अस्पताल के लिए ₹300 करोड़ की दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार कर रही है।

140 स्कूलों में लागू होगा CBSE पाठ्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 140 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों के भीतर इन स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए अलग ड्रेस कोड भी तय किया जाएगा ताकि शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाई जा सके।

शिक्षा विभाग में नए पदों की भर्ती

सीएम सुक्खू ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही 400 लेक्चरर और 400 असिस्टेंट लेक्चरर के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा साइंस कॉलेज हमीरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की गई है, जिससे वहां शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

कैंसर अस्पताल के लिए ₹300 करोड़

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमीरपुर में कैंसर अस्पताल के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई है। यहां एक आधुनिक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा। इसके साथ ही 100 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

नादौन कॉलेज में नए कोर्स शुरू होंगे

सीएम ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से नादौन कॉलेज में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषयों के साथ-साथ एमसीए और एमबीए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई।

हमीरपुर में बनेगा नया बस अड्डा

सीएम सुक्खू ने बताया कि हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से नया बस अड्डा बनाया जा रहा है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की गुणवत्ता सुधार पर 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Read More

26 या 27 मार्च? क्या है रामनवमी की सही तारीख…जानें कन्या पूजन से जुड़ी सभी जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments