Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलंदन से MBA की पढ़ाई, जानें- कौन हैं मायावती के भतीजे आकाश...

लंदन से MBA की पढ़ाई, जानें- कौन हैं मायावती के भतीजे आकाश आनंद?

BSP की मुखिया मायावती ने रविवार को पार्टी में बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाए गए पद समेत सभी पदों से निष्कासित कर दिया। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक वह जीवित हैं, किसी और को उनका उत्तराधिकारी नहीं बनाया जाएगा। मायावती ने एक साल के अंदर दो बार आकाश आनंद के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है। जिसके बाद उनको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश आनंद का जन्म साल 1995 में नोएडा में हुआ था, उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नोएडा और गुरुग्राम के स्कूलों से की। जिसके बाद साल 2013 में वह लंदन चले गए जहां से उन्होंने लंदन के प्लायमाउथ विश्वविद्यालय से MBA की पढ़ाई पूरी की। भारत लौटने के बाद उन्होंने खुद का कारोबार किया और अपने पिता के कारोबार में उनका हाथ भी बंटाया।

आकाश साल 2016 में सक्रिय राजनीति में आए और कई पदों पर काम किया। आकाश आनंद पहली बार साल 2017 में मायावती के साथ नजर आए थे। जिसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वह पार्टी के स्टार प्रचारक रहे। बाद में मायावती ने उन्हें अपना राष्ट्रीय समन्वयक घोषित किया था। पिछले साल 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अपने उग्र भाषणों के कारण सुर्खियों में रहे, जिसके कारण मायावती ने उन्हें पद से हटा दिया था, लेकिन कुछ महीनों बाद उनकी वापसी हो गई और अब एक बार फिर आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया गया है।

ससुर को बताया कार्रवाई के लिए जिम्मेदार

मायावती ने इस फैसले के लिए आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी को देशभर में दो धड़ों में बांटकर कमजोर किया, अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने के बाद अब उनकी बेटी और आकाश आनंद की पत्नी प्रज्ञा का आकाश पर क्या असर होगा, यह देखने वाली बात होगी। आकाश का राजनीतिक करियर अपने ससुर की वजह से बर्बाद हुआ है।

मायावती ने आकाश के पिता आनंद कुमार को उनकी जिम्मेदारी दी है, मायावती ने हमेशा आनंद कुमार पर भरोसा किया है, आकाश आनंद को हटाने के बाद उन्होंने आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है। उन्होंने कहा कि आनंद कुमार पहले की तरह पार्टी में काम करते रहेंगे। उन्होंने मुझे कभी निराश नहीं किया और न ही पार्टी के मूवमेंट को नुकसान पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments