Saturday, February 21, 2026
HomeBreaking Newsहापुड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मौलाना ने नाबालिग के...

हापुड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मौलाना ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पड़ोस में रहने वाले मौलाना ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग गर्भवती हो गई। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

मौलाना पर हो सख्त कार्रवाई

इस घटना के बाद आस-पास इलाके में आक्रोश का महौल है। सभी लोग मौलाना पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि पीड़िता के परिजन इस घटना के बाद सदमे में हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन नाबालिग पीड़िता की काउंसलिंग कर रहा है। साथ ही, पुलिस ने पीड़ित के परिवार को मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरी घटना ?

यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ पिलखुवा थाने का है। जहां मौलाना इस्लाम के पड़ोस में नाबालिग लड़की का परिवार रहता है। हालांकि मौलाना इस्लाम ने एक दिन नाबालिग को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मौलाना ने पीड़िता को इतना डरा दिया कि उसने इस गंदी करतूत के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को जानकारी नहीं दी। इसी का लाभ उठाकर उसने नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म  

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के पेट में बीते कुछ दिनों से असहनीय दर्द हो रहा था। जिसके बाद 14 फरवरी को नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने मौलाना के घिनौने करतूत के बारे में परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने शुरू की जांच 

परिवार द्वारा घटना की जानकारी देते ही पुलिस ने मौलाना इस्लाम के खिलाफ के कार्रवाई शुरू दी। पुलिस ने मौलाना पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौलाना इस्लाम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।

Read More

‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 645 ठिकानों पर छापेमारी, 236 गैंगस्टर गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments