श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार, हालत नाजुक 

श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लंगर के लिए उबाले जा रहे आलूओं के कड़ाहे में पैर फिसने ने से एक सेवादार गिर गया।

Aug 3, 2024 - 12:35
 17
श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार, हालत नाजुक 
श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिरा सेवादार, हालत नाजुक 

श्री हरमंदिर साहिब के लंगर हाल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लंगर के लिए उबाले जा रहे आलूओं के कड़ाहे में पैर फिसने ने से एक सेवादार गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल सेवादार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

आलुओं पर आई झाग को कर रहे थे साफ 

बताया जा रहा है कि सेवादार सेवादार बलबीर सिंह आलुओं पर आए झाग को साफ कर रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वे उबलते आलुओं के कड़ाहे में गिर गए। वह लगभग 82 फीसदी झुलस गए हैं। जैसे ही वे कड़ाहे में गिरे बाकी सेवादारों ने उन्हें तुरंत उन्हें निकाला और श्री गुरु रामदास हॉस्पिटल वला में दाखिल कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow