वित्त मंत्री जेपी दलाल का बड़ा खुलासा, जानिए कौन बनाएगा BJP की सरकार?

Aug 22, 2024 - 08:32
 26
वित्त मंत्री जेपी दलाल का बड़ा खुलासा, जानिए कौन बनाएगा BJP की सरकार?
वित्त मंत्री जेपी दलाल का बड़ा खुलासा, जानिए कौन बनाएगा BJP की सरकार?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

एक ओर जहां हरियाणा में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाकर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं, प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जेपी दलाल ने किरण चौधरी की ओर से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चौधरी बंसीलाल हरियाणा के निर्माता थे और किरण चौधरी ने उनके नाम को जिंदा किया है। उनके परिवार के सदस्य को टिकट मिली है। इसे लेकर उन्हें बेहद खुशी है।

हरियाणा में विधानसभा के चुनावी रण को लेकर दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया है। किसानों को सुविधाएं दी है। गरीब के लिए काम किया है और पारदर्शी तरीके से भर्तियां की है। जनता में बीजेपी को लेकर पूरा उत्साह है। 10 साल के शासन के बाद भी प्रदेश के लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं। 

बीजेपी की सरकार ने किसान के खाते में सीधा पैसा ट्रांसफर किया है। 48 घंटे में किसान को उसकी फसल की पेमेंट मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने किसान की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का फैसला किया है। इसलिए हरियाणा में तीसरी बार किसान ही बीजेपी की सरकार बनाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow