सरकार से नाराजगी खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत

Jul 19, 2024 - 12:43
 17
सरकार से नाराजगी खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत
सरकार से नाराजगी खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

प्रदेश सरकार से नाराजगी खत्म होने और समर्थन वापसी के फैसले को टालने के बाद पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। 

मनोहर लाल चंडीगढ़ दौरे पर हैं। बता दें कि नयनपाल रावत सरकार से नाराज चल रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के बाद उनकी नाराजगी दूर हुई थी। 

इसी बीच नयनपाल रावत ने मनोहर लाल से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow