कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की मांग हुई पूरी, 1 करोड़ 98 लाख से बनेगा झाड़सेतली-समयपुर लिंक रोड

Jul 19, 2024 - 11:34
 29
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की मांग हुई पूरी, 1 करोड़ 98 लाख से बनेगा झाड़सेतली-समयपुर लिंक रोड
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की मांग हुई पूरी, 1 करोड़ 98 लाख से बनेगा झाड़सेतली-समयपुर लिंक रोड

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

एक लंबे अंतराल के बाद फरीदाबाद NIT-86 से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की मांग को सरकार ने मान लिया है। प्रशासन की ओर से एनआईटी विधानसभा के गांव झाड़सेतली से समयपुर तक के लिंक रोड के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 

विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि वह 2021 से लगातार इस सड़क के निर्माण की कोशिश में लगे थे। अब प्रशासन की ओर से इसके निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी गई है। करीब एक करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। 

नीरज शर्मा ने बताया कि इस लिंक रोड का निर्माण स्थानीय निवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके सुधार से ना केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा और सुविधा में भी वृद्धि होगी। सड़क के इस हिस्से में लंबे समय से सुधार की आवश्यकता थी, और इस प्रस्तावित योजना से स्थानीय जनता को काफी लाभ होगा।

प्रस्तावित योजना के तहत सीमेंट की सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम मार्ग प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही, सड़क की मजबूती और टिकाऊपन में भी सुधार होगा। 

विधायक नीरज शर्मा ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है ताकि इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कदम से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और जनता को राहत प्राप्त होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow