फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, विधानसभा चुनाव से पहले मांगी 20 दिन की पैरोल

हरियाणा में करीब-करीब हर चुनाव से पहले पैरोल लेकर जेल से बाहर आने वाला सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस बार विधानसभा चुनाव से पहले भी जेल से बाहर आना चाहता है। इसके लिए उसने जेल प्रशासन से 20 दिन की पैरोल मांगी हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते जेल विभाग ने इसे लेकर चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है।

Sep 29, 2024 - 12:24
 41
फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, विधानसभा चुनाव से पहले मांगी 20 दिन की पैरोल
फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, विधानसभा चुनाव से पहले मांगी 20 दिन की पैरोल
Advertisement
Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में करीब-करीब हर चुनाव से पहले पैरोल लेकर जेल से बाहर आने वाला सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस बार विधानसभा चुनाव से पहले भी जेल से बाहर आना चाहता है। इसके लिए उसने जेल प्रशासन से 20 दिन की पैरोल मांगी हैं। चुनाव आचार संहिता के चलते जेल विभाग ने इसे लेकर चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि चुनाव के समय पैरोल कितने उचित रहेगी। सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय हो सकता है। वहीं, सुनारिया जेल के अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। 

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को सातवीं बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो मिली थी। 5 सितंबर को पैरोल के बाद सुनारिया जेल लौट आया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम अब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बाहर आना चाहता है। इसके लिए जेल विभाग के माध्यम से 20 दिन की आपात पैरोल मांगी है। सियासी हलकों में इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि राम रहीम हर चुनाव के समय अपने अनुयायियों को संदेश देते रहे हैं। उनका पंजाब से लगती विधानसभा सीटों पर प्रभाव माना जाता है। अब सोमवार को राम रहीम की पैरोल पर निर्णय आ सकता है। 

कई बार जेल से बाहर आया राम रहीम

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की फरलो 17 जून 2022 को मिली थी। उस दौरान भी वह बरनावा आश्रम में रहा था। 18 जुलाई 2022 को वह सुनारिया जेल चला गया।  उसके बाद 15 अक्टूबर को दूसरी बार, 21 जनवरी 2023 को तीसरी बार, तीन मार्च को चौथी बार, 20 अगस्त को पांचवीं बार और 13 दिसंबर को छठी बार और बीते 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया था। बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह पर अक्सर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वह अपने अनुयायियों, जिनमें से अधिकतर हरियाणा में रहते हैं उनको चुनावों में एक विशेष तरीके से मतदान करने के लिए प्रभावित करने की कोशिश करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow