विधानसभा चुनाव पर पुलिस की पैनी नजर, अब तक 40 करोड़ से अधिक का सामान पकड़ा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब केवल कुछ ही दिन का समय शेष बचा है। 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पुलिस ने पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की गई है। पुलिस की ओर से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसी के चलते आचार संहिता लगने के दौरान 16 से 28 सितंबर तक के दौरान 40 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक की राशि के नशीले पदार्थ, नगदी और अन्य सामान को जब्त किया गया है। 

Sep 29, 2024 - 12:19
 25
विधानसभा चुनाव पर पुलिस की पैनी नजर, अब तक 40 करोड़ से अधिक का सामान पकड़ा
विधानसभा चुनाव पर पुलिस की पैनी नजर, अब तक 40 करोड़ से अधिक का सामान पकड़ा
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़:

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब केवल कुछ ही दिन का समय शेष बचा है। 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पुलिस ने पूरे प्रदेश में नाकाबंदी की गई है। पुलिस की ओर से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसी के चलते आचार संहिता लगने के दौरान 16 से 28 सितंबर तक के दौरान 40 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक की राशि के नशीले पदार्थ, नगदी और अन्य सामान को जब्त किया गया है। 

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 16 अगस्त से 28 सितंबर के बीच पुलिस ने 16 करोड़ 39 लाख 16 हजार रुपए से अधिक की नकदी पकड़ी और 2,91,368 लीटर शराब पकड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ 42 लाख 81193 रुपए आंकी गई है। हरियाणा पुलिस ने 8 करोड़ 69 लाख 91184 रुपए की अनुमानित कीमत के 2920 किलोग्राम नशीले पदार्थ भी पकड़े हैं। हरियाणा में इस अवधि के दौरान 45 किलो 284 ग्राम बहुमूल्य धातुओं जैसे-सोना, चांदी आदि भी पकड़ी गई हैं। साथ ही 15 प्रलोभन स्वरूप दिए जाने वाले उपहार आदि भी पकड़े हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 1,76,000 आंकी गई है।

प्रदेश के साथ इंटरस्टेट नाकाबंदी

डीजीपी ने बताया कि चुनाव को लेकर 159 अंतरराज्यीय और 170 प्रदेश के भीतर नाके लगाए गए. जबकि 5 अक्टूबर को प्रदेश में मतदान के लिए 10 हजार 495 मतदान स्थलों पर कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा, 3460 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। वहीं 138 मतदान केंद्रों को वल्नरेबल माना गया है और इन मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

1080 हथियारों के लाइसेंस किए गए रद्द

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश में 500 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 457 स्टेटिक सर्विलांस टीम और 32 क्विक रिस्पांस टीमें काम कर रही हैं। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 32225 आर्म्ड लाइसेंस जारी किए गए हैं, जिनमें से 1 लाख 15 हजार 531 लाइसेंसी हथियारों को विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस थानों में जमा करवाया गया है। आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना के चलते प्रदेश में अब तक 54 लाइसेंसी हथियारों को जब्त भी किया गया और 1080 हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow