Sunday, February 22, 2026
HomeBreaking Newsगैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त, 631 ठिकानों पर रेड, 217 अपराधी...

गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त, 631 ठिकानों पर रेड, 217 अपराधी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी इंटेलिजेंस-आधारित विशेष मुहिम को जारी रखते हुए व्यापक कार्रवाई की है। विभिन्न जिलों में चलाए गए समन्वित ऑपरेशन के तहत कुल 631 स्थानों पर रेड की गईं, जिनमें 217 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

8 घोषित अपराधी गिरफ्तार

इस अभियान के दौरान 8 घोषित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और कई गंभीर मामलों में वांछित थे। इनके पकड़े जाने को गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

अवैध हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान 6 अवैध हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

अब तक 10,412 गिरफ्तारियां

पुलिस ने बताया कि इस विशेष अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 10,412 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। गैंगस्टर-फ्री पंजाब के लक्ष्य के साथ जिला पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के बीच समन्वित ऑपरेशन लगातार जारी हैं।

पुलिस ने सहयोग करने का किया अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़ी किसी भी जानकारी को बिना नाम बताए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर साझा करें। अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही राज्य को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।

Read More

मानसा में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नए गर्ल्स हॉस्टल का किया शिलान्यास, कहा – “प्रदेश को बनाएंगे गैंगस्टर मुक्त”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments