Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअद्भुत... बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का...

अद्भुत… बैंकॉक में 13,000 फीट की ऊंचाई पर लहराया महाकुंभ का झंडा !

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक महाकुंभ की गूंज अब दुनियाभर में सुनाई देने लगी है। इस आयोजन का प्रचार-प्रसार सात समंदर पार तक पहुंच चुका है।

प्रयागराज की अनामिका शर्मा ने बैंकॉक के आसमान में 13,000 फीट की ऊंचाई पर करीब 5 मिनट से महाकुंभ का झंडा लहराते हुए दुनिया भर के लोगों को इस महापर्व में शामिल होने का न्योता दिया। उनका यह अनोखा प्रयास महाकुंभ की पवित्रता और भारतीय संस्कृति का संदेश विश्व तक पहुंचाने का एक विशेष तरीका बन गया।


आसमान से दिया महाकुंभ का निमंत्रण

अनामिका ने यह साहसिक कदम उठाते हुए सभी को महाकुंभ की भव्यता और अध्यात्मिकता से जुड़ने का आह्वान किया। महाकुंभ, जो हर 12 साल में आयोजित होता है, अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

इस आयोजन का संदेश अब केवल भारत तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इसकी अनुगूंज सुनाई देने लगी है। अनामिका का यह प्रयास महाकुंभ को एक वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

गर्व से कहती हूं कि मैं भारत की बेटी हूं

अनामिका ने कहा कि महाकुंभ तो विश्व का सबसे बड़ा मानव कल्याण का आयोजन है। हमारी परंपरा रही है कि जब भी विश्व कल्याण के लिए कोई आयोजन होता है तब भारत के सभी प्राणी सर्वश्रेष्ठ योगदान करते हैं। मैं तो फिर भी गर्व से कहती हूं कि मैं भारत की बेटी हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments