Paris Olympics 2024 : सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को देंगे 1-1 करोड़ रूपये 

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक की कहानी को दोहराते हुए पेरिस ओलंपिक में फिर से देश के लिए कांस्य पदक जीता है।

Aug 9, 2024 - 10:59
 23
Paris Olympics 2024 : सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को देंगे 1-1 करोड़ रूपये 

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक की कहानी को दोहराते हुए पेरिस ओलंपिक में फिर से देश के लिए कांस्य पदक जीता है। ब्रॉन्ज मेडल मैच भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। ओलंपिक के इतिहास में भारत का हॉकी में ये 13वां मेडल है। वहीं, 52 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारतीय हॉकी टीम ने लगातार 2 ओलंपिक मेडल जीते हैं। 

सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान 

इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया कि ब्रॉन्ज जीतने वाले पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी खेल पॉलिसी के हिसाब से ये रकम उन्हें दी जाएगी। सीएम के मुताबिक टीम में कप्तान, उपकप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के थे। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, "हमारी खेल नीति के मुताबिक हम पंजाब के हर ब्रॉन्ज मेडल विजेता खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपये देंगे। चक दे इंडिया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow