पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर बोले Neeraj Chopra, कहा - मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन आज अरशद का दिन था

पेरिस ओलंपिक में भारत के गोल्डन बॉय ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है। हालांकि वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए।

Aug 9, 2024 - 10:29
 48
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर बोले Neeraj Chopra, कहा - मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन आज अरशद का दिन था

पेरिस ओलंपिक में भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है। हालांकि वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता। अब इस पर नीजर चोपड़ा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। नीरज ने कहा कि मैंने अपने सर्वश्रेष्ठ दिया है। लेकिन आज शायद मेरा दिन नहीं था। 

"खेल में सुधार करने का है समय"

चोपड़ा ने कहा जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं तो हम सभी खुश होते हैं। अब खेल में सुधार करने का समय है। हम बैठकर चर्चा करेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे। प्रतियोगिता कठिन थी और हर एथलीट का अपना दिन होता है, आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान देने और काम करने की जरूरत है। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारा राष्ट्रगान आज भले ही यहां ना बजा हो लेकिन भविष्य में कहीं तो इसे बजाया जाएगा।

नीरज ने किया 89.45 मीटर का थ्रो   

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो उनके दूसरे प्रयास में आया। अपने प्रदर्शन के बाद, चोपड़ा स्वतंत्रता के बाद एक व्यक्तिगत स्पर्धा में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता साथ ही एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow