हट गया 58 साल पुराना प्रतिबंध, अब RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा 58 साल पुराना बैन अब हटा दिया है।

Jul 22, 2024 - 11:25
 519
हट गया 58 साल पुराना प्रतिबंध, अब RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी
हट गया 58 साल पुराना प्रतिबंध, अब RSS के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी
Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा 58 साल पुराना बैन अब हटा दिया है। नवंबर 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में यह प्रतिबंध लगाया गया था। 

1966 में लगाया गया था प्रतिबंध 

तो वहीं बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा,"58 साल पहले, 1966 में जारी किया गया असंवैधानिक आदेश, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों पर प्रतिबंध लगाया गया था, मोदी सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है। यह आदेश कभी पारित ही नहीं किया जाना चाहिए था।" 

वहीं, इस मामले पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। बैन हटाए जाने की खबर सोशल मीडिया पर तब सामने आई जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सरकारी आदेश की एक कॉपी को ट्वीट किया और लिखा कि सरकार ने 58 साल पुराना बैन हटा दिया है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow