शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि, लगाएं इन खास चीजों का भोग

इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है और इसका समापन 12 अक्टूबर को नवमी के दिन होगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के पहले दिन माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर मंदिर को साफ करना चाहिए। 

Oct 2, 2024 - 13:16
 39
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि, लगाएं इन खास चीजों का भोग
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि, लगाएं इन खास चीजों का भोग
Advertisement
Advertisement

इस साल नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है और इसका समापन 12 अक्टूबर को नवमी के दिन होगा। नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा होती है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि नवरात्रि के पहले दिन माता दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण कर मंदिर को साफ करना चाहिए। 

उसके बाद दीपक जलाकर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापन करना चाहिए। बता दें कि मां शैलपुत्री को सफेद रंग अत्यंत प्रिय माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के पहले दिन उन्हें सफेद रंग की मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसमें बर्फी, घर में बने दूध से बनी खीर, रबड़ी आदि चीजें शामिल होती हैं। ऐसा माना जाता है कि माता शैलपुत्री को गाय के घी से बने भोग सबसे ज्यादा प्रिय हैं। अगर संभव हो तो माता को गाय के घी से बने बादाम के हलवे का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से मां शैलपुत्री जल्द प्रसन्न होती हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow