हरियाणा में दिखा राहुल गांधी का देसी अंदाज, बहादुरगढ़ में खाई जलेबी-पकौड़ी और चूल्हे की रोटी

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते सियासत तेज है। इसी बीच राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता राज्य में संकल्प यात्रा कर रहे हैं। बीते मंगलवार यानि 1 अक्टूबर को एक रोड शो के दौरान राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

Oct 2, 2024 - 13:14
 28
हरियाणा में दिखा राहुल गांधी का देसी अंदाज, बहादुरगढ़ में खाई जलेबी-पकौड़ी और चूल्हे की रोटी
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते सियासत तेज है। इसी बीच राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता राज्य में संकल्प यात्रा कर रहे हैं। बीते मंगलवार यानि 1 अक्टूबर को एक रोड शो के दौरान राहुल गांधी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। जब उन्होंने बहादुरगढ़ पहुंच वहां के पकौड़े खाए। इतना ही नहीं, उन्होंने, दीपेंद्र हुड्डा और बाकी नेताओं के साथ मिलकर पहले सोनीपत के एक ग्रामीण परिवार के घर पर चूल्हे की रोटी और दाल-सब्जी खाई, और फिर गोहाना के मशहूर मातूराम हलवाई की जलेबियों का भी लुत्फ उठाया। मातूराम हलवाई की ये जलेबियां राहुल को इतनी पसंद आईं कि वे इन्हें अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए भी लेकर गए।  

किसान ने दिया धान का पौधा 

राहुल का कहना था कि ये उनके जीवन की सबसे बेहतरीन जलेबियां थीं। गोहाना के बाद, वे मदीना गांव पहुंचे जहां पर कुछ किसानों ने राहुल को धान का एक पौधा तोहफे में दिया, जिसे उन्होंने खुद पिछले साल ट्रैक्टर से बोया था। राहुल गांधी के इस देसी अंदाज को उनके समर्थकों के साथ साथ जनता के द्वारा भी खूब सराहा जा रहा है, और चुनाव से ठीक पहले इस तरह जमीनी स्तर पर प्रचार करना कांग्रेस पार्टी के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow