Swiggy से अब 10 मिनट में खाना भी होगा डिलीवर, कंपनी ने लॉन्च की ये सर्विस

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म Swiggy ने नई सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस का नाम बोल्ट है। इस रैपिड डिलीवरी सर्विस में 10 मिनट के अंदर खाने की डिलीवरी दी जाएगी। स्विगी की नई सर्विस बोल्ट ग्राहकों को 2KM के दायरे में आने वाले रेस्टोरेंट से फूड डिलीवरी करती है।

Oct 5, 2024 - 13:55
 13
Swiggy से अब 10 मिनट में खाना भी होगा डिलीवर, कंपनी ने लॉन्च की ये सर्विस
Swiggy से अब 10 मिनट में खाना भी होगा डिलीवर, कंपनी ने लॉन्च की ये सर्विस
Advertisement
Advertisement

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म Swiggy ने नई सर्विस शुरू की है। इस नई सर्विस का नाम बोल्ट है। इस रैपिड डिलीवरी सर्विस में 10 मिनट के अंदर खाने की डिलीवरी दी जाएगी। स्विगी की नई सर्विस बोल्ट ग्राहकों को 2KM के दायरे में आने वाले रेस्टोरेंट से फूड डिलीवरी करती है। स्विगी ने बताया कि कंपनी के बोल्ट फीचर में फेमस डिशेज को शामिल किया गया है, जिन्हें बनाने में कम समय लगता है। 

इसमे बर्गर, हॉट और कोल्ड बेवरेजेस, ब्रेकफास्ट आइटम और बिरयानी को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसके लिए 2,700 से ज्यादा रेस्टोरेंट के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि स्विगी ने हाल ही में आईपीओ लॉन्च करने की बात की है। स्विगी की 10 मिनट में डिलीवरी करने वाली सर्विस पहले से ही हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध है। वहीं आने वाले दिनों में इसे कई जिलों में भी शुरू कर दिया जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow