महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार आज यानी 15 दिसंबर को हुआ है। शाम 4 बजे फडणवीस कैबिनट के मंत्रिमंडल ने शपथ ली है। बता दें शपथग्रहण कार्यक्रम नागपुर के राजभवन में हुआ। आपको बताए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी शामिल हुए थे। कैबिनेट विस्तार में कुल 39 विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है।
बता दें इस दौरान 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह नागपुर में हुआ। अब मंत्रिमंडल में कुल 42 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, जबकि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9 मंत्री पद मिले। 33 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 6 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल पीसी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। सूत्रों के मुताबिक इन मंत्रियों का कार्यकाल 2.5 साल का होगा।
