सिटी ब्यूटीफुल में 50 और हरियाणा-पंजाब में सामान्य से 45 फीसदी कम दर्ज की गई बारिश, जानिए अब कम सक्रिय होगा मानसून?

Jul 30, 2024 - 13:44
 22
सिटी ब्यूटीफुल में 50 और हरियाणा-पंजाब में सामान्य से 45 फीसदी कम दर्ज की गई बारिश, जानिए अब कम सक्रिय होगा मानसून?
सिटी ब्यूटीफुल में 50 और हरियाणा-पंजाब में सामान्य से 45 फीसदी कम दर्ज की गई बारिश, जानिए अब कम सक्रिय होगा मानसून?

सज्जन कुमार, चंडीगढ़:

जुलाई महीने के अंत तक चंडीगढ़ में मॉनसून की बारिश सामान्य से 50 प्रतिशत वहीँ पंजाब और हरियाणा में 45 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इसका कारण बंगाल की खाड़ी में लगातार मॉनसून के कम  सक्रिय होने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कमी है। अगस्त के पहले सप्ताह में एकबार फिर मॉनसून के सक्रिय होने की आशंका है, जिसके बाद बारिश में तेजी आएगी। 31 जुलाई तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया की चंड़ीगढ़ के साथ साथ पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। 31 जुलाई तक मॉनसून कम सक्रिय है, लेकिन इसके बाद बारिश के आसार अधिक है। अगस्त के पहले सप्ताह में बारिश अधिक होने की सम्भावना अधिक है। अभी तक मॉनसून की बारिश चंडीगढ़ में 50 प्रतिशत वहीँ पंजाब और हरियाणा में 45 प्रतिशत कम हुई है। 

आगमी अगस्त के पहले सप्ताह के बाद जो बारिश के आसार है उनसे यह कमी पूरी होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में मॉनसून कम सक्रिय हुआ वहीं पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति कमजोर रही है। मॉनसून का फॉरकास्ट चार महीने जून, जुलाई, अगस्त और सितम्बर का होता है। अगस्त और सितम्बर में होने वाली बारिश मौसम विभाग के आंकलन के अनुसार होने की उम्मीद है। अगस्त के पहले सप्ताह में पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार बने हुए है। जुलाई 31 के बाद बारिश होने की सम्भावना के चलते किसान फसलों को पानी कम दे इससे बिजली और पानी दोनों को अनावश्यक बर्बादी से बचाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow