दिवाली पर वाहन खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें शुभ मुहूर्त

दिवाली के महापर्व का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। क्योंकि दिवाली के त्योहार पर पूरा भारतवर्ष जगमगा उठता है। दिवाली के त्यौहार में पूजा पाठ के साथ साथ नई नई चीजें खरीदने का भी चलन है। दिवाली के मौके पर लोग सोना चांदी, बर्तन, गहने, घर, जमीन और वाहन खरीदते हैं।

Oct 13, 2024 - 08:21
 17
दिवाली पर वाहन खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें शुभ मुहूर्त
दिवाली पर वाहन खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो जान लें शुभ मुहूर्त
Advertisement
Advertisement

दिवाली के महापर्व का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। क्योंकि दिवाली के त्योहार पर पूरा भारतवर्ष जगमगा उठता है। दिवाली के त्यौहार में पूजा पाठ के साथ साथ नई नई चीजें खरीदने का भी चलन है। दिवाली के मौके पर लोग सोना चांदी, बर्तन, गहने, घर, जमीन और वाहन खरीदते हैं। अगर आप भी इस पावन मौके पर कार या बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको शुभ मुहूर्त भी पता होना चाहिए। इस बार कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो रही है और अगले दिन यानी 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। 

ऐसे में 31 अक्टूबर की बात करें, तो इस दिन शुभ मुहूर्त का उत्तम योग दोपहर 4 बजकर 13 मिनट से शाम को 5 बजकर 36 मिनट तक है। इसके बाद खरीदारी का अमृत योग शाम 5 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। 1 नवंबर की बात करें, तो इस दिन खरीदारी का शुभ संयोग सुबह 6 बजकर 33 मिनट से सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर का शुभ समय 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम का शुभ समय 4 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow