BJP की जीत पर मोहन बड़ोली का बड़ा बयान, जानिए किसके नेतृत्व में बनेगी नई सरकार ?

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने की ओर बढ़त हासिल किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने इसे सर्व समाज और बीजेपी के कार्य़कर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

Oct 8, 2024 - 16:21
 12
BJP की जीत पर मोहन बड़ोली का बड़ा बयान, जानिए किसके नेतृत्व में बनेगी नई सरकार ?
Advertisement
Advertisement

गुरमिंद्र सिंह, चंडीगढ़ : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने की ओर बढ़त हासिल किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने इसे सर्व समाज और बीजेपी के कार्य़कर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। बड़ोली ने कहा कि हरियाणा के सर्व समाज ने भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्य़कर्ताओं ने कड़ी मेहनत करते हुए जनता से जो आशीर्वाद लेने का काम किया है, उसके लिए वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं। हरियाणा प्रदेश ने नया इतिहास रचने का काम करते हुए तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत वाली पहली बार कोई सरकार बनी है।

हरियाणा को नंबर वन बनाएंगे

मोहन लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार की सरकार नायब सैनी के नेतृत्व में सर्व समाज को न्याय देने का काम करेगी। सर्व सम्माज को सम्मान करने का काम करेगी। गरीब का हक उसके घर पहुंचाने का काम करेगी। साफ सुथरा प्रशासन औऱ हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना और हरियाणा को नंबर वन प्रदेश बनाने का काम करेंगे।

सैनी ही करेंगे नेतृत्व

मुख्यमंत्री के सवाल पर मोहन लाल बडोली ने कहा कि नायब सैनी ही हरियाणा के सीएम रहेंगे। यह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है और केंद्रीय नेतृत्व फैसला कर चुका है। 2024 में बीजेपी की सरकार का नेतृत्व नायब सैनी करेंगे।

सरकार बनने के बाद भी दावा करेगी कांग्रेस 

कांग्रेस की ओर से दावा किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह तो कहते ही रहेंगे। वह (कांग्रेस) सरकार बनने के बाद भी इस प्रकार के दावे करती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow