हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 जुलाई तक रहेगा मानसून का असर

Jul 25, 2024 - 11:49
 30
हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 जुलाई तक रहेगा मानसून का असर
हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 जुलाई तक रहेगा मानसून का असर
Advertisement
Advertisement

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब सावन माह की शुरूआत के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज इन इलाकों में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग की ओर से सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश की चेतावनी दी गई है। इनके अलावा तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, लोहारू, तोशाम, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, हिसार, आदमपुर, नाथ़ूसर चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रतिया, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, सिरसा, डबवाली, जगाधर और छछरौली में बादल गरजने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow