अधिकारियों को लेकर एक्शन में हरियाणा सरकार, कार्य में कोताही बरतने पर 3 अधिकारी सस्पेंड

Jul 25, 2024 - 11:53
 24
अधिकारियों को लेकर एक्शन में हरियाणा सरकार, कार्य में कोताही बरतने पर 3 अधिकारी सस्पेंड
अधिकारियों को लेकर एक्शन में हरियाणा सरकार, कार्य में कोताही बरतने पर 3 अधिकारी सस्पेंड

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तीन अधिकारी और कर्मचारियों को सस्पेंड किया है। सुभाष सुधा ने बताया कि इन तीनो अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्य न करने की शिकायत लोगो से मिल रही थी, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवई की गई है। 

उन्होंने बताया भूना नगरपालिका लेखाकार सुरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सिरसा नगर परिषद में निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा नगरपालिका समिति, रानिया (सिरसा) के सचिव आशीष कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, शहरी स्थानीय निकाय, पंचकूला में निर्धारित किया गया है। 

इसके अतिरिक्त, नगर परिषद् नरवाना के एम ई को भी तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके खिलाफ भी लिखित में शिकायत मिली थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow